Wednesday, February 11, 2026
HomeNationalरेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध धन्धा, पुलिस की रेड...

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध धन्धा, पुलिस की रेड में नाबालिग लड़के व लड़कियां पकड़े

Date:

TN9 उधम सिंह नगर : जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के प्रिया मॉल में देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एक बड़ी कार्रवाई ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, रेस्टोरेंट की आड़ में ऐसा घिनौना खेल खेला जा रहा था। जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। जहां लोगों को खाना-पीना परोसा जाना चाहिए था। वहां जिस्म की मंडी सजी हुई थी।

पुलिस ने जब अचानक छापा मारा, तो एक रेस्टोरेंट के अंदर से दो नाबालिग लड़के और दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में पकड़े गए। वहीं, इस छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। मिली जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट के अंदर प्राइवेसी के नाम पर सीटों पर पर्दे लगाए गए थे। ताकि प्रेमी जोड़े बिना किसी रोक-टोक के खुलेआम मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर सकें। पुलिस द्वारा छापेमारी की खबर फैलते ही मॉल के दो स्पा सेंटर और एक और रेस्टोरेंट के संचालकों ने अपनी-अपनी दुकानों पर ताले लगा दिए। साथ ही मौके पर वहां से फरार हो गए। मुख्य रेस्टोरेंट का मालिक भी पुलिस की कार्रवाई से पहले ही भाग निकला।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और रेस्टोरेंट मालिक की तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक रेस्टोरेंटों की चारदीवारी में ऐसा गंदा धंधा फलता-फूलता रहेगा? और जब एक के बाद एक कार्रवाई हो रही हैं, तो फिर ऐसी गतिविधियों पर लगाम क्यों नहीं लग रही?

Latest stories

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार,...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş holiganbet