HomeNationalदिल्ली से मसूरी आ रही बस कमानी टूटने से रोड पर पलटी,...

दिल्ली से मसूरी आ रही बस कमानी टूटने से रोड पर पलटी, बस में 27 सवारिया थी मौजूद

Date:

TN9 मसूरी: कश्मीरी गेट से 27 सवारियों को लेकर बस रात 11 बजे चली थी। सुबह मसूरी पानी वाला बैंड पर पहुंचने पर बस की कमानी टूट गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

पानी वाला बैंड के पास सुबह एक बस रोड पर पलट गई। सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी बालूगंज थाने से पर्याप्त पुलिस बल आपदा उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर जाकर देखा तो एक बस रोड पर पलटी हुई थी। जिसमें कुल 27 लोग सवार थे।

जानकारी मिली बस रात्रि 11:00 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी। जैसे ही बस पानी वाला बैंड के पास पहुंची तभी अचानक कामनी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। कुल 27 लोग सवार थे, जो दिल्ली से मसूरी आ रहे थे।

बस पलटने के कारण बस में बैठे एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं, जिसे 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। शेष सभी लोग सुरक्षित हैं।  उन्हें प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। बस को चालक जसवंत (25) निवासी विजय पार्क मौजपुर दिल्ली चला रहा था।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...