Tuesday, December 23, 2025
HomeNationalउत्तराखंड: पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल के बयान से बवाल, कांग्रेस और भाजपा...

उत्तराखंड: पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल के बयान से बवाल, कांग्रेस और भाजपा नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग

Date:

TN9 उत्तराखंड: भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व में सवाल उठाते हुए जल्द ही कांग्रेस में बड़ा विभाजन होने का बयान दिया। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पलटवार किया। कहा, खा पीकर खिसकने वाले कांग्रेस की चिंता न करें।

जल्द की कांग्रेस पार्टी में होगा बड़ा विभाजन : अग्रवाल

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व का रवैया इतना खराब है कि निकट भविष्य में बहुत बड़ा विभाजन प्रदेश कांग्रेस में देखने को मिलेगा। कांग्रेस नेताओं को सोचने की जरूरत है कि कांग्रेस से पलायन क्यों हो रहा है।

मैंने अपने 55 वर्ष के कांग्रेस कार्यकाल में अपनी मेहनत और कर्मठता से जो सफलता प्राप्त की थी, वह किसी की खैरात नहीं थी। जब 1968 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी, तब कांग्रेस के इन नेताओं का जन्म भी नहीं हुआ था। कहा, माहरा ने शायद पहली बार कांग्रेस अधिवेशन के भाग लिया है। लेकिन कांग्रेस में रहते हुए कई अधिवेशनों में भाग ले चुका हूं, उसी के आधार पर मैंने महाधिवेशन को निराशाजनक बताया। मेरे जाने के बाद से पार्टी की स्थिति बिगड़ी है। कांग्रेस का राष्ट्रीय व प्रदेश का नेतृत्व दिशाहीन हैं और देश को दिशा देने में सक्षम नहीं हैं।

खा पीकर खिसकने वाले कांग्रेस की चिंता न करें : माहरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल के बयान पर पलटवार किया। कहा, कांग्रेस में अग्रवाल जैसे नेता नहीं हैं, जिनके पैर कमजोर हैं। कांग्रेस में रहते हुए मंत्री से लेकर पूरा मान सम्मान मिला। उसके बाद खा पीकर पार्टी छोड़कर भाजपा की शरण में चले गए। ऐसे नेताओं को कांग्रेस की चिंता नहीं करनी चाहिए।

कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने से पहले अग्रवाल को अपनी कथनी व करनी के बारे में सोचना चाहिए। भाजपा में उनकी कोई पूछ नहीं है। जिससे उन्हें कांग्रेस की चिंता सता रही है। अग्रवाल को इस बात का भ्रम है कि उनके जाने से देहरादून जिले में कांग्रेस कमजोर हुई है। मेरी सलाह है कि उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अब अपनी पार्टी भाजपा की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस ने मंगलौर, बदरीनाथ उपचुनाव जीतने के साथ नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है।

Latest stories

उत्तराखंड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली तैनाती

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अब फैकल्टी की...

पुरोला से पूर्व बीजेपी विधायक राजेश जुवांठा का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त

उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक...

Uttarakhand Govt Job 2025: 134 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड में एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से...

हरिद्वार में मानवता शर्मशार, महिला से बेरहमी, खंभे से बांधकर पीटा

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आज एक ऐसी घटना...

उत्तराखंड: कुमाऊं में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, मरीजों को मिलेगा लाभ

इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बदलते दौर...

ऊधम सिंह नगर: एसआईआर का काम कर रहे बीएलओ पर हमला,जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज

काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)...