Tuesday, March 3, 2026
HomeNews15 दिन में दो जनाज़े: नाले ने छीना बाप-बेटे का जीवन, गांव...

15 दिन में दो जनाज़े: नाले ने छीना बाप-बेटे का जीवन, गांव में मातम।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– नाले में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, 15 दिनों में टूटा दुखों का पहाड़

भारत-नेपाल सीमा से सटे वन महोलिया गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी सुभाष (45) पुत्र रामचंदर की नाले में डूबने से मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि करीब पंद्रह दिन पहले इसी नाले में डूबकर उसके पिता रामचंदर की भी मौत हो गई थी। एक ही परिवार में पखवाड़े के भीतर दो मौतों से गांव में शोक की लहर है।

परिजनों के अनुसार, 26 मार्च को रामचंदर की नाले में डूबने से मौत हो गई थी। बुधवार को पिता की रस्म पगड़ी कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सुभाष शाम के समय घर के पीछे स्थित उसी नाले की ओर गया। उसने परिजनों से नाले की गहराई नापने की बात कही थी। इस दौरान वह नाले में उतर गया और अचानक डूब गया।

उस वक्त सुभाष की पत्नी भी घर पर मौजूद थी। उसने सुभाष को नाले में जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। आसपास के ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, सुभाष टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटे छोड़ गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest stories

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...

ईरान पर इजराइली हमला, धमाकों से गूंजी ईरान की राजधानी तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक धमाका...
marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet