HomeNationalहरिद्वार: जेल में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने से जेल प्रशासन...

हरिद्वार: जेल में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप

Date:

TN9 हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिला कारागार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद हरिद्वार के जिला कारागार में एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जिला कारागार में इन सभी कैदियों के लिए एक अलग से बैरक बनाया गया है. यहां पर सिर्फ एचआईवी पॉजिटिव कैदी ही रह रहे हैं. साथ ही उनका उपचार भी चल रहा है.

जेल में एचआईवी पॉजिटिव मिले कैदी: हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि 7 अप्रैल को हरिद्वार की जिला कारागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर स्वास्थ्य कैंप लगा था, जिला कारागार में बंद सभी कैदियों की जांच कराई गई, जिसमें सामने आया है कि 15 पॉजिटिव एचआईवी पेशेंट जिला कारागार में हैं. जिसके बाद इन सभी एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को एक ही बैरक में रखा गया है और फिलहाल उनका उपचार चल रहा है.

पूर्व में भी हरिद्वार जेल में 16 कैदी मिले थे एचआईवी पॉजिटिव: उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद उनका नियमित उपचार किया जा रहा है. साथ-साथ जागरूकता को लेकर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है. जिससे दूसरे कैदियों में कोई भ्रम जैसी स्थिति पैदा ना हो. वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि इस समय हरिद्वार के जिला कारागार में 1100 बंदी हैं. आपको बता दें कि इससे पहले 2017 में भी हरिद्वार जेल में मेडिकल जांच के दौरान 16 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे. बताते चलें कि हरिद्वार जिले में साल 2021 से साल 2024 तक 916 एचआईवी पॉजिटिव मरीज थे.

Latest stories

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...

होटल विवाद पर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी, कांग्रेस के धरने के बाद काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप...

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों की मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, कई घायल; हथियार छीनने की कोशिश, 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा सुरक्षा बल...