HomeNationalटिहरी: भागवत कथा सुनकर लौट रहे यात्रियों से भरा पिकअप,10 मीटर नीचे...

टिहरी: भागवत कथा सुनकर लौट रहे यात्रियों से भरा पिकअप,10 मीटर नीचे खेतों में गिरा, 2 की मौत जबकि 7 लोग घायल

Date:

TN9 टिहरी: उत्तराखंड में लगातार हादसों का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के भिलंगना ब्लॉक में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा सुनने के बाद लोगों को लेकर लौट रहा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि सात लोग घायल हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा घनसाली के चमियाला के पास हुआ। यहां देर शाम पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 10 मीटर नीचे खेतों में गिर गया। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। बालगंगा के नायब तहसीलदार बिरम सिंह पंवार ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे के करीब हादसे का शिकार हुए वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। जिनमें से 11 लोग छिटककर इधर-उधर गिर गए और सुरक्षित बच निकले। पंवार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सात घायलों में से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

बता दें कि हादसे का शिकार हुए लोग पौनाड़ा गांव में भागवत कथा सुनकर लौट रहे थे। इस दुर्घटना के वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चला सका है। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और जिस रास्ते पर यह दुर्घटना हुई, वह भी जर्जर और कच्चा था ।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...