HomeNationalUttarakhand: ओवरलोड खनन डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक...

Uttarakhand: ओवरलोड खनन डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Date:

TN9 रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां ओवरलोड खनन डंपर ने एक युवक को कुचल डाला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत की सूचना मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव मनुवास में हुआ है। यहां ओवरलोडिंग खनन के डंपर ने एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बारे में पता चलते ही ग्राम वासियों एवं परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। इस घटना के बाद बवाल को लेकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना की जानकारी मिलते ही ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ भी पहुंचे।

वहीं, मौके पर  ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार ओवरलोडिंग खनन के डंपरों की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...