HomeNationalउत्तराखंड: ऐश्वर्या रावत को महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया ,...

उत्तराखंड: ऐश्वर्या रावत को महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया , कहां मां के सपने भी करुंगी पूरा

Date:

TN9 केदारनाथ: विधानसभा की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी की पुत्री ऐश्वर्या रावत की राजनीतिक पारी शुरू हो गई है। उन्हें महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और जरूरतमंद की मदद करेंगी।

बीते वर्ष 9 जुलाई को विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद कयास शुरू हो गए थे कि उनकी राजनीतिक विरासत को कौन संभालेगा। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भी ऐश्वर्या रावत को प्रबल दावेदार माना गया था। तमाम चर्चाओं के बीच वह भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय रहीं।

मां के सपनों और छुटे कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास
अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त कर उनकी राजनीतिक पारी का आगाज भी कर दिया है। ऐश्वर्या रावत ने मुख्यमंत्री और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद और पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए धरातल पर प्रयास किए जाएंगे। घरेलू हिंसा न हो, इसके लिए महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

महिलाओं को अपनी योग्यता, शिक्षा और संस्कारों पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ना होगा, तभी उनके प्रति होने वाले अपराध कम होंगे और सोच बदलेगी। उन्होंने कहा कि नाबालिग के विवाह के मामले चिंताजनक हैं। इस दिशा में गंभीर मनन की जरूरत है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि वह अपनी दिवंगत मां के सपनों और छुटे कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास करेंगी।

Latest stories

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...

होटल विवाद पर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी, कांग्रेस के धरने के बाद काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप...

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों की मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, कई घायल; हथियार छीनने की कोशिश, 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा सुरक्षा बल...