HomeNationalचंपावतः बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रही,...

चंपावतः बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रही, चीन महिला को भेजा नेपाल

Date:

TN9 चंपावतः बिना वीजा के संन्यासिनी के भेष में नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रही चीन की एक महिला को एसएसबी की मदद से पकड़ लिया गया और पूछताछ के बाद उसे वापस नेपाल भेज दिया गया।

चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने यहां बताया कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक दल को गश्त के दौरान बुधवार रात दो बजे संन्यासिनी के भेष में एक महिला नेपाल की तरफ से भारतीय सीमा की ओर आती दिखी। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट के आधार पर उसकी पहचान चीनी नागरिक यांग क्यूहान (30) के रूप में हुई। गणपति ने बताया कि क्यूहान ने सिर पर ओम नम: शिवाय लिखा साफा पहना हुआ था।

जबकि उसके गले में रुद्राक्ष की माला थी। वह सफेद धोती पहने हुए थी। वैधानिक कार्रवाई के बाद महिला को भारतीय अप्रवासन विभाग को सौंप दिया गया। जहां से उसे नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जरिए वापस नेपाल भेज दिया गया।

वहीं, एसएसबी की 57 वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि भारत—नेपाल सीमा पर चौबीस घंटे निगरानी रहती है। जिससे कोई भी अवांछनीय तत्व प्रवेश न कर सके।

Latest stories

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...

ईरान पर इजराइली हमला, धमाकों से गूंजी ईरान की राजधानी तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक धमाका...