Saturday, January 24, 2026
HomeNationalअनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिरने से 2 शिक्षकों सहित 3...

अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिरने से 2 शिक्षकों सहित 3 यात्रियों की मौत

Date:

TN9 टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो शिक्षकों सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम भी पहुंची। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी।

उपजिलाधिकारी सदर संदीप कुमार ने जानकारी दी है कि चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर बागबाटा के पास सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। जहां शाम करीब साढ़े चार बजे ऋषिकेश से सेमंडीधार जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय कार में दो शिक्षक तथा उनमें से एक की पत्नी सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उपजिलाधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान विजय प्रकाश जगूड़ी (37), सोनू कुमार (37) और कुमार की पत्नी मोनिका (34) के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

जिला प्रशासन के अनुसार शिक्षक छुट्टी बिताने के बाद अपने घर से सेमंडीधार वापस जा रहे थे। दोनों शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज (सेमंडीधार) में तैनात थे। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis