Tuesday, March 3, 2026
HomeNationalदेहरादून: लच्छीवाला पेट्रोल पंप के समीप युवकों की स्कूटी सड़क पर लड़...

देहरादून: लच्छीवाला पेट्रोल पंप के समीप युवकों की स्कूटी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकराई, दो की मौत

Date:

TN9 देहरादून : स्कूटी सवार वीरेंद्र क्षेत्री व विजय लोधी डोईवाला से लच्छीवाला की ओर जा रहे थे। लच्छीवाला पेट्रोल पंप के समीप युवकों की स्कूटी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई।

सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत होे गई। दोनों युवक स्कूटी से डोईवाला से अपने घर लच्छीवाला जा रहे थे।

शुक्रवार शाम करीब आठ बजे स्कूटी सवार वीरेंद्र क्षेत्री (40) पुत्र दिल बहादुर क्षेत्री व विजय लोधी (32) पुत्र दुखीराम लोधी डोईवाला से लच्छीवाला की ओर जा रहे थे। लच्छीवाला पेट्रोल पंप के समीप युवकों की स्कूटी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई। जिससे स्कूटी रपटते हुए सड़क पर काफी आगे तक फिसल गई।

दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर 108 सेवा व पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। वीरेंद्र क्षेत्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए जौलीग्रांट रेफर किया गया। जबकि विजय लोधी का उपचार सीएसची डोईवाला में ही किया जा रहा था।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों की दे दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दिहाड़ी मजदूरी करते थे।

Latest stories

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...

ईरान पर इजराइली हमला, धमाकों से गूंजी ईरान की राजधानी तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक धमाका...
marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet