HomeNewsबीमारी दूर करने का झांसा देकर साधु बने ठग मंगलसूत्र लेकर फरार,...

बीमारी दूर करने का झांसा देकर साधु बने ठग मंगलसूत्र लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– बाजपुर के नंदपुर नरका टोपा गांव में एक बीमार महिला को ठीक करने का भरोसा देकर तीन ठगों ने उसका मंगलसूत्र ठग लिया। साधु के वेश में आए तीनों व्यक्ति महिला को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर ठगी कर चंपत हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गांव निवासी तुलसा देवी बीमार हैं और बुधवार को वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान तीन अजनबी साधु के वेश में उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को तांत्रिक बताते हुए महिला की बीमारी दूर करने का दावा किया। उन्होंने तुलसा देवी से लाल रंग का कपड़ा, चावल और कुछ अन्य सामान मंगवाया। तंत्र-मंत्र करने के बाद उन्होंने महिला से कहा कि सोने का आभूषण पोटली में रखने से उनकी बीमारी दूर हो जाएगी।

महिला ने विश्वास कर अपना मंगलसूत्र उन्हें दे दिया। बाबाओं ने उसे लाल कपड़े की पोटली में रखकर तंत्र-मंत्र किया और महिला को वह पोटली दे दी। उन्होंने कहा कि एकांत में जाकर पोटली खोलने से बीमारी समाप्त हो जाएगी। साथ ही, उसे एक मंत्र भी बताया। तुलसा देवी ने 51 रुपये दक्षिणा देकर उन्हें विदा किया।

जब महिला ने कमरे में जाकर पोटली खोली, तो उसमें मंगलसूत्र गायब था। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत कोतवाली पहुंचकर एसआई देवेंद्र मनराल को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह के फर्जी साधुओं से सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

Latest stories

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक जारी, कई बड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार...

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...