HomeCrimeहोटल में कमरा नहीं देने पर युवक ने तानी बंदूक, होटल कर्मी...

होटल में कमरा नहीं देने पर युवक ने तानी बंदूक, होटल कर्मी से मारपीट

Date:

रुद्रपुर: होटल में कमरा नहीं देने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल कर्मी पर बंदूक तान दी और उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद व आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

होटल कर्मचारी को फोन कर बुलाया, फिर किया हमला

सोनीपत, हरियाणा निवासी कपिल, जो गंगापुर रोड स्थित एक होटल में देखरेख का काम करता है, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 मार्च की रात एक युवक होटल में कमरा मांगने लगा। होटल कर्मचारी ने कमरा देने से इनकार कर दिया।

इस बात से नाराज होकर रात करीब 1:30 बजे ट्रांजिट कैंप निवासी नंदू सात-आठ युवकों के साथ होटल पहुंचा। उन्होंने फोन कर कर्मचारी को नीचे बुलाया। जैसे ही कपिल नीचे आया, युवकों ने उस पर बंदूक तान दी और मारपीट शुरू कर दी।

घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच जारी

यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को पुलिस ने एक नामजद और आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...