Tuesday, March 3, 2026
HomeCrime5 मार्च को हुई शादी और 19 मार्च को पत्नी ने कराई...

5 मार्च को हुई शादी और 19 मार्च को पत्नी ने कराई प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या , 2 लाख की सुपारी देकर बुलाए हत्यारे

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- अभी मेरठ कांड ठंडा नहीं पड़ पाया लेकिन उसी के तर्ज पर औरैया जनपद में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की रची साजिश और 2 लाख रुपए सुपारी देकर करा दी अपने पति की हत्या , पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार इसके साथ ही साथ सुपारी लेने वाले सुपारी किलर को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

कहते है कि प्यार अंधा होता है लेकिन हत्यारा भी होता इसकी बानगी मेरठ के बाद औरैया जिले में देखने को मिली , जहां शादी के मात्र 14 दिन बाद ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर करा दी अपने पति की हत्या ।

यूपी के औरैया जनपद में थाना सहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता , पुलिस ने विगत 19 मार्च को खेत में मरणासन्न मिले व्यक्ति जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी , घटना का सफल अनावरण करते हुए मृतक की हत्या की सुपारी लेने वाले सुपारी किलर और मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया , पुलिस ने 2 तमंचे 4 जिंदा कारतूस और बाइक समेत 2 मोबाइल फोन 1 पर्स, आधार कार्ड और 3 हजार रुपए भी बरामद किए ।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक दिलीप हाइड्रा चलाने का काम करता था और मृतक की शादी 5 मार्च 2025 को प्रगति के साथ हुई थी , प्रगति का प्रेम संबंध ग्राम के ही अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव के साथ थे , पति के कारण पत्नी प्रगति अपने प्रेमी से मिल नहीं पाती थी और शादी भी प्रगति की मर्जी के खिलाफ हुई थी ।

प्रेम संबंधों में रोड़ा बने पति दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी बबलू उर्फ मनोज से बात की जिसपर दोनों ने दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए थाना अछल्दा निवासी रामजी नागर को 2 लाख रुपए की सुपारी दे डाली , जिसके बाद दिलीप को धोखे से बुलाकर बाइक में बैठा कर खेतों की तरफ ले गए और उसके साथ मारपीट करते हुए गोली भी मारी और मरा हुआ समझ कर फरार हो गए ।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद औरैया के थाना सहार क्षेत्र में 19 मार्च 2025 को 112 पर एक सूचना प्राप्त हुआ की गेहूं के खेत में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है प्रथम दृष्टया ऐसे प्रतीत हो रहा हैं कि कोई अज्ञात लोग द्वारा गंभीर रूप से मारपीट करके घायल कर दिया गया है सूचना मिलने पर 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और थाने की पुलिस के सहयोग से और जनता के सहयोग से तुरंत ही उस व्यक्ति को इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजा गया हैं उस आदमी की पहचान दिलीप यादव के रूप में हुई जो की मूलतः मैनपुरी का निवासी है और हाल में औरैया के दिबियापुर इलाके में रह रहा था प्रस्तुत व्यक्ति को तीन दिन बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो जाती हैं। और इलाज के दौरान यह भी पता चलता है कि उनको किसी ने गोली भी बीमारी है पूरी घटना को दिलीप यादव के भाई द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार थाना सहार पर 109 bns अटेम टू मर्डर का मुकदमा पंजीकृत किया गया।जब उसकी मृत्यु हो गई 31 पर कनवर्ड कर दिया गया। थाना सहार की टीम और जनपद औरैया की sog टीम द्वारा तुरंत ही इस कैश के अनावरण हेतु लगा दिया गया था। इस ब्लाइंड मर्डर कैश का खुलासा आज कर दिया गया है। रास्ते में लगे सीसीटीवी जो ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हम लोगों ने लगाए था सीसीटीवी के सदुपयोग से हमें पता चला जो मृतक दिलीप है इनके पीछे कुछ लोग लगे थी उनको लालच देकर बाइक के बीच में बैठाकर कुछ लोग लेकर गया था सीसीटीवी से प्राप्त किया गया फुटेज के अनुसार हम लोग आगे बढ़ते हुए जांच किया गया है और हम लोगों के मुखबिर तंत्र के माध्यम से हम लोगों को सूचना मिली उसमें से एक व्यक्ति का नाम रामजी नागर है रामजी नागर के लोकेशन के बारे में भी हम लोगों ने पूछताछ किया गया था और हमारे मुखबिर द्वारा बताया गया इस पूरी घटना में शामिल राम जी द्वारा हिसाब किताब करने के लिए एक जगह पर पहुंचा आज दिनांक 24 मार्च 2025 को सुबह संयुक्त टीम द्वारा रामजी नागर को गिरफ्तार करने के लिए गया वहीं पर एक दूसरा आदमी और मिला जिसका नाम अनुराग यादव है जोकि मृतक दिलीप यादव के बीबी के सेम गांव में रहता है जब उनकी जामा तलाशी ली गई तब एक एक 315 बोर के तमंचा दो-दो जिंदा कारतूस मिला।जब गहराई से पूछताछ किया गया तब उनके द्वारा पूरा घटनाक्रम बताया गया दिलीप यादव की शादी प्रगति यादव से हुई विगत तारीख 5 मार्च 2025 को।अनुराग यादव और प्रगति यादव एक ही गांव के रहने वाले है विगत 4 साल से गहरा प्रेम प्रसंग में था आपसी संबंध घर वालों को भी पता था परंतु इन लोगों के द्वारा शादी करने के लिए मंजूर नहीं किया गया। जबरदस्ती प्रगति को दिलीप यादव से शादी करवाई गई जिससे वह बिल्कुल संतुष्ट नहीं हुई प्रगति यादव द्वारा अपने प्रेमी अनुराग यादव को यह बताया था कि दिलीप काफी अमीर है अगर उसको रास्ते से हटाएंगे तो हम लोगों बहुत अच्छे तरीके से साथ में जीवन जी सकते हैं इसी के तहत आगे चलते हुए प्रगति यादव द्वारा अनुराग यादव को एक लाख रुपए भी दिया हुआ था और अनुराग यादव ने दिलीप यादव की हत्या करने के लिए एक टीम जोड़ दिया जिसमें रामजी नागर मुख्य सरगना रहा है उनको 2 लाख में बात भी किया था और एक लाख रुपए जो प्रगति यादव ने दिया उसे दे दिया था इस घटना में 1 – 2 और अभियुक्त हैं जिन्हें पुलिस द्वारा आईडीटिफाई किया गया है गोपनीयता के कारण पब्लिश नहीं कर रहे हैं इसके अलावा और कोई इस घटना में शामिल है उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा इस घटना में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तीनों अभियुक्तों का नाम रामजी नागर, अनुराग यादव, पत्नी प्रगति यादव इनको गिरफ्तार किया गया है।

Latest stories

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...

ईरान पर इजराइली हमला, धमाकों से गूंजी ईरान की राजधानी तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक धमाका...
marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet