HomeNationalदेहरादून: दरोगा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया...

देहरादून: दरोगा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

Date:

TN9 देहरादून: उत्तराखंड में आरपीएफ के एक दरोगा को रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई देहरादून की टीम ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह रिश्वत किसी केस को रफा-दफा करने के लिए मांगी गई थी। जिसकी प्लानिंग बनाते हुए सीबीआई ने दरोगा को काबू कर लिया है।

गौरतलब हो कि पिछले महीने रेलवे स्टेशन गेट में एक डंपर चालक ने टक्कर मारी थी। वहीं, इस मामले को रफा-दफा करने के लिए आरपीएफ के एक दरोगा ने डंपर मालिक से 2 लाख रूपए की रिश्वत मांगी। जिस पर संबंधित व्यक्ति ने दरोगा को किसी तरह 20 हजार रुपये पर राजी कर लिया। इस मामले में की सूचना पर सीबीआई देहरादून की टीम ने प्लान के तहत स्टेशन परिसर में बने गेस्ट हाउस के पास दरोगा हरीश को बुलाया। वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि दरोगा ने डंपर मालिक से उसे गिरफ्तार न करने और मुकदमे में उसके वाहन जब्त न करने के लिए पहले दो लाख रुपये मांगे थे। वहीं, डंपर मालिक से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने दरोगा को गिरफ्तार किया है।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...