HomeNewsनेपाल भागने की फिराक में थे शातिर चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नेपाल भागने की फिराक में थे शातिर चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Date:

रुद्रपुर। आवास विकास क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो नेपाली मूल के शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फुलसुंगा इलाके में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और चोरी का माल नेपाल ले जाकर बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि एलायंस कॉलोनी निवासी समरवीर सिंह ने 15 मार्च को तहरीर देकर बताया था कि 2 मार्च को उनकी बुआ के विदेश जाने का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर 40 से 50 हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के, एक मोबाइल और सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर लिया था। 15 मार्च को पड़ोसी द्वारा चोरी की सूचना दिए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

थाना ट्रांजिट कैम्प प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि नवंबर माह में फुलसुंगा में हुई चोरी को भी आरोपियों ने ही अंजाम दिया था। उनकी योजना चोरी का माल नेपाल ले जाकर बेचने की थी और मामला ठंडा पड़ने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि दो संदिग्ध किच्छा बाइपास मार्ग स्थित मोदी मैदान में देखे गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर गांव सुगरवाल वार्ड-तीन सोल्टा चौकी कैलाली अंचल सेती नेपाल निवासी जगत शाही और वार्ड-एक बजांग तलकोट सेती नेपाल निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से बरामद हुआ चोरी का सामान

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 21,800 रुपये नकद, दो जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का लॉकेट, दो लाख रुपये का चेक (त्रिलोचन कौर के नाम), वोटर आईडी, चार महंगी लेडीज घड़ियां और चोरी हुआ डीवीआर बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

Latest stories

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...

होटल विवाद पर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी, कांग्रेस के धरने के बाद काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप...

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों की मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, कई घायल; हथियार छीनने की कोशिश, 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा सुरक्षा बल...