HomeNewsरुद्रपुर" आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स के मारुति सुजुकी कमर्शियल शोरूम में नई सुपर कैरी...

रुद्रपुर” आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स के मारुति सुजुकी कमर्शियल शोरूम में नई सुपर कैरी ईएसपी का भव्य लॉन्च।

Date:

रुद्रपुर के बिलासपुर रोड स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स के मारुति सुजुकी कमर्शियल शोरूम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मारुति सुजुकी के नए हल्के कमर्शियल वाहन “नई सुपर कैरी ईएसपी” को लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर के मेयर विकास शर्मा ने नई सुपर कैरी ईएसपी का अनावरण किया। इस अवसर पर शोरूम संचालकों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मेयर विकास शर्मा:

“आज के दौर में सुरक्षा और आधुनिक फीचर्स वाले वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। मारुति सुजुकी का यह नया कमर्शियल वाहन, सुपर कैरी, निश्चित रूप से व्यवसायियों और छोटे व्यापारियों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।”

शोरूम के मैनेजर दिव्यांशु शर्मा ने बताया कि नई सुपर कैरी पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और फ्यूल एफिशिएंट है। इसमें बेहतर सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें फ्रंट डिस्क ब्रेक्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और इंजन इमोबिलाइजर सिस्टम शामिल हैं। कार जैसी स्मूथ गियर शिफ्टिंग और फ्लैट सीट डिज़ाइन इसे और अधिक आरामदायक बनाते हैं।

दिव्यांशु शर्मा (शोरूम मैनेजर):

“नई सुपर कैरी ईएसपी में मिनी-ट्रक सेगमेंट में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) दिया गया है, जिससे यह वाहन और भी सुरक्षित और भरोसेमंद बन जाता है।”

इस मौके पर आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स के एमडी वीरेंद्र मित्तल, सीईओ मुरारी चौधरी, टेरेटरी सेल्स मैनेजर निशिल डसेडा, कस्टमर केयर मैनेजर रचना चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हरजीत राठी, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तो देखा आपने, कैसे यह नया वाहन छोटे और मझोले व्यवसायियों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...