HomeHaridwar*सांडों की जंग से यातायात ठप, प्रशासन मौन! जान बचाकर भागे लोग..*

*सांडों की जंग से यातायात ठप, प्रशासन मौन! जान बचाकर भागे लोग..*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- धर्मनगरी हरिद्वार में सड़कों पर खुलेआम घूमते आवारा पशु अब खतरा बनते जा रहे हैं। ताजा मामला भूपतवाला स्थित गायत्री विहार का है, जहां दो सांडों की भिड़ंत से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

सांडों की जंग से यातायात ठप, प्रशासन मौन! जान बचाकर भागे लोग। #followersシ゚ #highlightsシ゚ #newsupdate

 

हरिद्वार के भूपतवाला इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब दो सांड आपस में भिड़ गए। अचानक हुई इस लड़ाई से सड़क पर चल रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान यातायात भी बाधित हो गया और कई वाहन फंस गए।  धर्मनगरी हरिद्वार में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन शहर की सड़कों पर घूमते आवारा पशु न केवल आम लोगों के लिए बल्कि श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। नगर निगम और प्रशासन को जल्द ही कोई ठोस कदम उठाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। सवाल ये है कि क्या नगर निगम जल्द कोई कार्रवाई करेगा, या लोगों की परेशानी यूं ही बनी रहेगी?

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...