HomeNationalउत्तराखंड: अल्टो कार अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2...

उत्तराखंड: अल्टो कार अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Date:

TN9 विकासनगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ रहा है.आए दिन लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं, इसके बावजूद भी सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है. वहीं ताजा सड़क हादसा विकासनगर- चकराता तहसील के बुधेर मोटर मार्ग घटित हुआ है. जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए.

उत्तराखंड के देहरादून जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. शनिवार सुबह चकराता के लेवरा गांव से चार लोग अल्टो कार में सवार होकर बुधेर मोटर मार्ग पर बुधेर की तरफ किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक बुधेर मार्ग पर द्वार डांडा के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. आसपास के लोगों ने कार दुर्घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों, प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. घायलों को एंबुलेंस की मदद से चकराता के सरकारी अस्पताल भेजा. वहीं हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...