HomeCrime"दवा लेने गई युवती से छेड़छाड़, शोर मचाने पर भागा आरोपी"

“दवा लेने गई युवती से छेड़छाड़, शोर मचाने पर भागा आरोपी”

Date:

दिनेशपुर। निकटवर्ती बुकसौरा गांव निवासी एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार सांय जब वह बाजार से दवा लेकर घर लौट रही थी, तभी गांव के ही बलविंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह ने रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कीं और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।

युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे घबराकर आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस का बयान:

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...