HomeNationalदेहरादूनः सचिवालय में शरीर में देवता के प्रवेश का स्वांग रचने और...

देहरादूनः सचिवालय में शरीर में देवता के प्रवेश का स्वांग रचने और ‘संकट’ आने का दावा करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

TN9 देहरादूनः उत्तराखंड सचिवालय में अपने शरीर में देवता के प्रवेश का स्वांग रचने और ‘संकट’ आने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सचिवालय पहुंचे ही थे। तभी वह व्यक्ति अपने शरीर में देवता के प्रवेश करने का स्वांग रचते हुए ‘‘संकट” आने का दावा करने लगा। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया। इस बारे में संपर्क किए जाने पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है और इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह व्यक्ति यह कहता दिखाई दे रहा है कि ‘संकट’ आने वाला है। इस व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हुई है।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...