HomeNewsघर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,...

घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने पत्नी और साली पर जताया शक।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई, बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी और साली पर अपहरण का आरोप लगाया है, वहीं पिता की शिकायत पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है, बता दें कि ये पूरा मामला उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर शहर का है।

काशीपुर। शहर के मोहल्ला अल्ली खां से एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी और साली पर बच्ची को गायब करने का शक जताया है और पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

बच्ची खेलते-खेलते हुई लापता

मोहल्ला अल्ली खां निवासी मोहम्मद हिलाल ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 फरवरी की शाम करीब 5 बजे उसकी बेटी आईजा घर के बाहर खेल रही थी। लेकिन कुछ ही देर बाद वह अचानक लापता हो गई।

पत्नी और साली पर संदेह

हिलाल का कहना है कि उसका अपनी पत्नी अलीशा आरा से विवाद चल रहा है। उसे शक है कि पत्नी या उसकी साली बच्ची को अपने साथ ले गई हैं। जब उसने साली से बेटी के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, जांच जारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Latest stories

अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर के ताबड़तोड़ खुलासे, CBI जांच को लेकर कर दी बड़ी मांग…

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा तय, जानें कब लेंगी बाबा केदार का आशीर्वाद

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 नवंबर को केदारनाथ धाम...