HomeIndia*तेज रफ्तार का कहर" पूर्व विधायक समेत शिक्षक की मौत।*

*तेज रफ्तार का कहर” पूर्व विधायक समेत शिक्षक की मौत।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- भीषण सड़क हादसे में एनसीपी नेता तुकाराम बिरकड़ और शिक्षक राजदत्त मानकर की मौत

महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तुकाराम बिरकड़ की मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ मौजूद शिक्षक राजदत्त मानकर ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना अकोला एयरपोर्ट के पास शिवर गांव में हुई, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बिरकड़ की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन सड़क पर चल रही भैंसों से टकरा गया और पलट गया। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची MIDC पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे की असली वजह क्या थी।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...