HomeNews*"जेल जाओगे तो मुझे भी याद करना" किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने...

*”जेल जाओगे तो मुझे भी याद करना” किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने तोड़े प्रीपेड मीटर तो बोले हरदा।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के किच्छा में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने न सिर्फ मीटर लगाने आए कर्मियों को जमकर फटकार लगाई, बल्कि गुस्से में कुछ मीटर तोड़ भी दिए। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए देखते हैं ये पूरी रिपोर्ट—

उत्तराखंड के किच्छा के शंकर फार्म क्षेत्र में घर-घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। लेकिन इस काम से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ बेहद नाराज हैं। उन्होंने इसे गरीबों का शोषण करने वाला बताया और मीटर लगाने आए कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। इतना ही नहीं, गुस्से में तमतमाए विधायक बेहड़ ने कुछ स्मार्ट प्रीपेड मीटर जमीन पर पटककर तोड़ दिए।

इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट कर तिलकराज बेहड़ के इस तेवर की सराहना की। उन्होंने लिखा—

“यही तेवर विपक्ष को सत्ता में लाते हैं। प्रीपेड मीटर उत्तराखंड की जनता का बोझ बढ़ाएगा और शोषण करेगा। जेल जाओगे तो मुझे भी याद करना, मैं भी तीर्थ यात्रा करना चाहूंगा!”

तो कुल मिलाकर किच्छा में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। जहां कांग्रेस विधायक बेहड़ इस कदम का पुरजोर विरोध कर रहे हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उनका समर्थन किया है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Latest stories

उम्र महज 23 साल, साइबर ठगी 80 लाख की! पुलिस के जाल में फंसा शातिर आरोपी

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने साइबर...

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफ़ा

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश