HomeDelhi*दिल्ली में धामी" विधानसभा चुनाव में सीएम धामी ने किया प्रचार, बोले:-...

*दिल्ली में धामी” विधानसभा चुनाव में सीएम धामी ने किया प्रचार, बोले:- खोखले वादों की दुकान बंद होने जा रही है…*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जबरदस्त प्रचार किया। उन्होंने बवाना में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार और उत्तमनगर में भाजपा प्रत्याशी पवन शर्मा के समर्थन में जनसभाएं कीं और भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

AAP-कांग्रेस पर तीखा प्रहार

सीएम धामी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि “खोखले वादों और जनता को ठगने की दुकान अब बंद होने जा रही है।” उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार और कुशासन से तंग आ चुकी है और अब डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

डबल इंजन सरकार से विकास की गारंटी

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्लीवासियों से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार दिल्ली के विकास को नई रफ्तार देगी और स्थिर व मजबूत शासन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार अपने सभी वादे पूरे करेगी और दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बनाएगी।

 

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...