Tuesday, February 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंधार हाईजैक, पाक आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर मारा गया.. सेना की बड़ी...

कंधार हाईजैक, पाक आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर मारा गया.. सेना की बड़ी कार्रवाई

Date:

इंटरनेशनल डेस्क: भारतीय वायुसेना द्वारा 6 मई 2025 को पाकिस्तान के बहावलपुर में किए गए हवाई हमले में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर अब्दुल रऊफ असगर मारा गया। असगर 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के अपहरण का मास्टरमाइंड था, जिसमें भारत सरकार को तीन आतंकवादियों को रिहा करना पड़ा था। इसके अलावा, वह अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या और 2001 के भारतीय संसद हमले सहित कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल था।

रऊफ असगर, जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर का भाई था और संगठन का संचालन करता था। वह पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित था और आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाता था।

भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करना था। इस ऑपरेशन में रऊफ असगर की मौत को भारत की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

असगर की मौत से जैश-ए-मोहम्मद को बड़ा झटका लगा है, और यह भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş