एस एंड सी कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल श्रमिक नेता अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल से मिला और ज्ञापन देकर 25 साल पहले अघोषित रूप से बंद की गई रबड़ फैक्ट्री के जबरन अनिश्चितकालीन सवैतनिक अवकाश पर भेजे गए 1432 कर्मचारियों की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके वर्षों से लंबित वैधानिक देयों का गम्भीरतापूर्वक कार्रवाई कर प्राथमिकता से जल्द से जल्द भुगतान करवाने का आग्रह किया।
मुख्य अतिथि राजनारायण ने एकाग्रता को सिविल सेवकों का सर्वप्रमुख गुण बताया। उन्होंने कहा कि समाज के जागरूक नागरिकों को प्रशासन को जनोपयोगी और भ्रष्टाचार निरोधक बनाने के लिए सवाल उठाते रहना चाहिए। समाज के सिविल सेवकों को समय-समय पर सम्मानित करते रहने की अपेक्षा भी की।
साहित्यिक संस्था 'लेखिका संघ', बरेली के तत्वावधान में कवि राजेश गौड़ की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ गीतकार कमल सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में सरस काव्य गोष्ठी काव्य का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ।