HomeUdhamSinghNagarबाल विकास विभाग की टीएचआर सामग्री में मिले कीड़े, डीएम के निर्देश...

बाल विकास विभाग की टीएचआर सामग्री में मिले कीड़े, डीएम के निर्देश पर जांच शुरू

Date:

जवाहर नगर निवासी की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने की जांच; खजूर के नमूने लेकर लैब भेजे, आपूर्तिकर्ता फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश

रुद्रपुर: बाल विकास विभाग की ओर से वितरित की जाने वाली टेक होम राशन (टीएचआर) सामग्री में कीड़े मिलने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान खजूर के पैकेट में कीड़े पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं, संबंधित आपूर्तिकर्ता फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

IAS Nitin Bhadauria takes charge as new DM Udham Singh Nagar | Uttarakhand  News Network

खजूर के पैकेट में मिले कीड़े

मामला पंतनगर के जवाहर नगर क्षेत्र का है। यहां निवासी शिकायतकर्ता गिरीश जोशी ने बाल विकास विभाग की टीएचआर सामग्री में वितरित किए गए खजूर में कीड़े होने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों को उन्होंने खजूर का पैकेट दिखाया। जांच के दौरान पैकेट में वास्तव में कीड़े पाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। विभागीय अधिकारियों ने खजूर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं, ताकि सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा की पुष्टि की जा सके।

आपूर्तिकर्ता फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश

एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने मामले में संबंधित आपूर्तिकर्ता फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ललित मोहन पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पणा शाह और बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest stories

उत्तराखंड बस हादसा: 9 लोगों की मौत, 25 घायल; एम्स ऋषिकेश पहुंचे CM धामी, मुआवजे का ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह...

Udham Singh Nagar : सीएम धामी की बड़ी सौगात, 54 लाख की लागत से बनी धर्मशाला का किया उद्घाटन

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने...