किच्छा। ऊधम सिंह नगर जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की है, जो 75 पाउच में रखी गई थी। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर 2026 को किच्छा पुलिस ने एमपी चौक के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज (31) पुत्र स्वर्गीय कैलाश उर्फ पप्पू, निवासी हाथीखाना मोहल्ला, वार्ड नंबर 20, किच्छा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 75 पाउच में करीब 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भगवत परिहार और कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह धामी शामिल रहे।





