किच्छा: नगर पालिका परिषद सिरौलीकलां की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और चारों कांग्रेस सभासदों का कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एनयू खान के आवास पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी गई। और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की गई।

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष राशिदा बेगम के पति हाजी सईदुल रहमान तथा कांग्रेस के चार सभासदों सना, रुखसार, फरियाद शाह और मोहम्मद शरीफ के एनयू खान के निवास पर पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष एनयू खान ने कहा कि जनता ने सोच-समझकर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया है। अब जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि पालिका बोर्ड की बैठकों में विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पालिका बोर्ड में बेवजह विवाद और टकराव के बजाय शिक्षा, चिकित्सा और विकास से जुड़े विषयों पर ध्यान दिया जाएगा। उनका कहना था कि सभी जनप्रतिनिधि एकजुट होकर काम करेंगे, जिससे सिरौलीकलां का बहुमुखी विकास हो सके।
सभी सभासदों के साथ मिलकर काम करने की बात
एनयू खान ने कहा कि सिरौलीकलां में पालिकाध्यक्ष और चारों कांग्रेस सभासदों को जीत दिलाने में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष की भूमिका के साथ उनकी सहयोगात्मक नीति और मिशन महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने वोट दिया या नहीं दिया, सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और सभासद मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सिरौलीकलां के विकास के लिए शासन स्तर और विधायक निधि से हर संभव सहायता लेने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जाएंगे और जनता को निराश नहीं होने दिया जाएगा।
इन लोगों ने दी बधाई
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और सभासदों के स्वागत के अवसर पर हाजी सईदुल रहमान, आरिफ कुरैशी, फरियाद शाह, सैयद सैम मियां, अफसर कुरैशी, चंदा भाई, मुन्ना खान, जाकिर खान, भूरा भाई, अमीर अहमद, आमिर खान, अजीमुद्दीन, कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तस्लीम रजा, शोएब अंसारी और शुबराती सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।





