HomeUttarakhandस्पाई कैमरे से बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में वीडियो रिकॉर्डिंग करते पकड़ा...

स्पाई कैमरे से बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में वीडियो रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया यात्री, पुलिस ने करवाई डिलीट

Date:

चमोली: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक मर्यादाओं के उल्लंघन का मामला सामने आया है। मंदिर के गर्भगृह में एक श्रद्धालु को स्पाई कैमरे की मदद से अवैध रूप से वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़ा गया। मामले की जानकारी मिलते ही चमोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

बद्रीनाथ मन्दिर - विकिपीडिया

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जयप्रकाश पांडे के रूप में हुई है, जो मुंबई के नोहर रोड क्षेत्र का निवासी है। जांच में सामने आया कि वह मंदिर के अत्यंत संवेदनशील गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के जरिए वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर रहा था। यह कृत्य मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों, सुरक्षा मानकों और धार्मिक मर्यादाओं का स्पष्ट उल्लंघन माना गया।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

मामले का संज्ञान लेते हुए चमोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की। इसके साथ ही उसके पास मौजूद स्पाई कैमरे और अन्य डिवाइस में रिकॉर्ड किए गए सभी वीडियो और फोटो को मौके पर ही हटवा दिया गया, ताकि मंदिर की गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी संवेदनशील जानकारी का दुरुपयोग न हो सके।

श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील

चमोली पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बदरीनाथ धाम में दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों, खासकर गर्भगृह में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने से बचें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मंदिर की सुरक्षा, गोपनीयता और धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...