HomeLocalपैगंबर मोहम्मद साहब शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति...

पैगंबर मोहम्मद साहब शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Date:

किच्छा (उधम सिंह नगर), 28 जून। उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार को उपजिलाधिकारी, किच्छा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नाज़िया इलाही द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब और हज़रत बीबी आयशा की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त कथित टिप्पणी से देशभर के मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में रोष व्याप्त है। संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने ज्ञापन में यह भी मांग की कि धार्मिक महापुरुषों एवं किसी भी धर्मगुरु का अपमान करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासन से ज्ञापन को राष्ट्रपति तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

ज्ञापन देने में खालिद इकबाल अहमद जावेद मलिक जक्कू रिजवान अंसारी शाहवेज कुरैशी सैम मियां मुहम्मद असलम अर्शिल मालिक हारून खान अरबाब अहमद मुहम्मद आसिफ वाहिद अंसारी मोहम्मद वाजिद मोहसिन कुरैशी रियाज अहमद तस्लीम और तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...