रुद्रपुर। साज पिक्चर्स के बैनर तले तैयार किए जा रहे रोमांटिक लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग रुद्रपुर और आसपास की खूबसूरत लोकेशनों पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। बॉलीवुड शैली में निर्मित इस सांग का निर्देशन नाहिद खान ने किया है। गाने को जल्द ही यूट्यूब, विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।

प्रोजेक्ट के निर्माता प्रवीण अरोरा और आतिश अरोरा हैं। वहीं गाने में आतिश अरोरा, जज अरोरा, रमज़ा खान और गगनदीप ने अभिनय किया है। प्रोजेक्ट के क्रिएटिव डायरेक्टर हिमांशु तिवारी हैं। गीत के बोल सचिन कुमार ने लिखे हैं, जबकि गायक गिलराज गिल ने इसे अपनी आवाज़ दी है। संगीत अमित ने तैयार किया है और एडिटिंग व सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी सोहेल आलम ने निभाई है।

निर्देशक नाहिद खान ने बताया कि साज पिक्चर्स का उद्देश्य उत्तराखंड की नई और उभरती प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘महकी फ़िज़ा’ को एक नए प्रयोग के तहत सीरियल स्टाइल में शूट किया गया है और इसके अगले पार्ट की शूटिंग भी जल्द शुरू की जाएगी।

युवा निर्माता आतिश अरोरा ने जानकारी दी कि आने वाले समय में साज पिक्चर्स की ओर से ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से चयनित प्रतिभाओं को आगामी प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा।
गाने की शूटिंग आर्क होटल, सामिआ लेक सिटी और सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड समेत कई आकर्षक लोकेशनों पर की गई है। इस प्रोजेक्ट में रोहताश बत्रा और प्रदीप बंसल का विशेष सहयोग रहा।

टीम का दावा है कि ‘महकी फ़िज़ा’ दर्शकों को रोमांस और संगीत की खूबसूरत दुनिया से जोड़ने में सफल रहेगा और रिलीज़ के बाद यह गीत लोगों की जुबां पर होगा।






