उधम सिंह नगर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कड़ी चोट पहुंचाई है। रुद्रपुर क्षेत्र-1 में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान टीम ने ग्राम अर्जुनपुर और अमरपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने वाली 6 भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 14 हजार किलो लहन (शराब बनाने का कच्चा माल) नष्ट किया गया, जबकि 220 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान अवैध शराब के नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में सामग्री और उपकरणों को नष्ट किया गया।

टीम ने मौके पर मौजूद आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस अभियान में रुद्रपुर आबकारी निरीक्षक Sonu Singh के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन दल और मण्डलीय प्रवर्तन दल हल्द्वानी की टीम शामिल रही।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





