HomeNationalरुद्रपुर महापौर विकास शर्मा के आवास पर जनसुनवाई, बंगाली समाज संग झाल...

रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा के आवास पर जनसुनवाई, बंगाली समाज संग झाल मुड़ी वितरण कर पश्चिम बंगाल की जीत का मनाया जश्न…

Date:

रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा के निज आवास पर अनेकों सम्मानित नागरिकों ने शिष्टाचार भेंट की और अपनी-अपनी जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान महापौर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

May be an image of one or more people, wedding and text

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने विभिन्न स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिनके समाधान के प्रति महापौर ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

May be an image of one or more people

इस अवसर पर बंगाली समाज के साथ पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक विजय की खुशी भी साझा की गई। कार्यक्रम में पारंपरिक अंदाज में झाल मुड़ी का वितरण कर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया।

May be an image of one or more people, dais and text

महापौर ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

Latest stories

रुद्रपुर फरजाना बेगम के आवास पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का आगमन, शिष्टाचार भेंट कर लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री फरजाना...