HomeUdhamSinghNagarनितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

Date:

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को पार्टी के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता एवं संगठनात्मक योगदान को देखते हुए उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य के रूप में नामित किया है। अपने मनोनयन पर नितिन बाल्मीकि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी एवं सरकार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके कल्याण के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आयोग के सदस्य के रूप में वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कराने में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बताते चलें कि नितिन चरण वाल्मीकि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके इस मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।

Latest stories

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...