HomeNationalहल्द्वानी: गौलापार होटल में 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने खुद को मारी...

हल्द्वानी: गौलापार होटल में 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने खुद को मारी गोली, जानिए पूरा मामला…

Date:

हल्द्वानी: गौलापार स्थित एक होटल में 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने गोली मारकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव में उधमसिंह नगर पुलिस सहित एसएसपी पर गंभीर उत्पीड़न और दबाव बनाने के आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार, सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होटल में ठहरे हुए थे। उनके परिवार की सदस्य प्रदीप कौर का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर द्वारा धोखा देने और पुलिस द्वारा दबाव बनाए जाने के कारण सुखवंत लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थे।

वीडियो में सुखवंत सिंह ने बताया कि कुछ लोग पैसे लेकर उन पर दबाव बना रहे थे। इसके अलावा, मृतक पर काशीपुर में चार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का भी आरोप था।

काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest stories

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...

किच्छा में बढ़ती चोरियों पर विधायक तिलक राज बेहड़ का फूटा गुस्सा, एसएसपी को लिखा पत्र

उधम सिंह नगर/किच्छा: किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़...