HomeNationalकैंची धाम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 2 महिलाओं...

कैंची धाम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 2 महिलाओं और एक बच्चे समेत 3 की मौत

Date:

नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

NAINITAL ROAD ACCIDENT

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी थे और कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। वाहन भवाली से करीब तीन किलोमीटर आगे निगलाट क्षेत्र के पास पहुंचा ही था कि अचानक नियंत्रण खो बैठा और करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया। सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

एसडीआरएफ की सब इंस्पेक्टर भावना ने बताया कि स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...