HomeNationalरुद्रपुर: छतरपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से...

रुद्रपुर: छतरपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप

Date:

रुद्रपुर। छतरपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक को बेसुध हालत में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर एसआई अनिल मेहता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है और युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। साथ ही मौत के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...