HomeNationalरुद्रपुर: रियल एस्टेट कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर: रियल एस्टेट कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Date:

रुद्रपुर। रियल एस्टेट कारोबारी से 95 लाख रुपये हड़पने, मारपीट करने और अगवा करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ओमेक्स सोसायटी निवासी कारोबारी विक्रम धारीवाल ने तहरीर में बताया कि उनका रियल एस्टेट का कारोबार है। जयनगर नंबर चार निवासी गुरमंगत सिंह उर्फ मिंटू ने उनसे अपनी जमीन का सौदा किया था, लेकिन बाद में वह जमीन किसी और को बेच दी। जब रुपये वापस मांगे तो मिंटू ने 95 लाख लौटाने की बात कही थी, पर अब फोन उठाना बंद कर दिया।

शुक्रवार को मिलने पर मिंटू नशे में धुत था और टालमटोल करता रहा। इसी दौरान कार में बैठने के दौरान उसने हाथ फंसाकर चोट पहुंचाई। इसके बाद रात करीब 10:45 बजे एक काली स्कॉर्पियो में मिंटू तीन-चार लोगों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए कारोबारी को जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की।

शोर सुनकर पीड़ित के भाई और परिजन आ गए। इस दौरान आरोपियों में से एक ने गोली मारने की धमकी दी। खुद को बचाने के लिए पीड़ित के भाई बलजीत सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी गुरमंगत सिंह उर्फ मिंटू और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 127(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest stories

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...

स्कूल के बहाने निकली बेटी, युवक संग फरार; लाखों के जेवर-नकदी भी गायब

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के गौजाजाली क्षेत्र से...

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...