HomeNationalखटीमा गोलीकांड बरसी पर सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि,...

खटीमा गोलीकांड बरसी पर सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा— ‘शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही लक्ष्य’

Date:

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा पहुंचे और 1 सितंबर 1994 के खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान की बदौलत उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य निर्माण में दी गई आंदोलनकारियों की आहुति अविस्मरणीय है। हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू की है। हम शहीदों के सपनों के अनुरूप एक नव्य-दिव्य उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों का सपना एक विकसित उत्तराखंड का था और राज्य को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है।

खटीमा गोलीकांड पृष्ठभूमि:
1 सितंबर 1994 को उत्तराखंड राज्य आंदोलन अपने चरम पर था। तत्कालीन यूपी सरकार के खिलाफ खटीमा में हजारों आंदोलनकारी ‘उत्तराखंड राज्य दो’ के नारे लगा रहे थे। उस समय मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे और आंदोलन पर कठोर रुख अपनाया गया था। पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारी शहीद हो गए और कई घायल हुए। तभी से हर साल 1 सितंबर को खटीमा गोलीकांड की बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...