HomeNationalकाशीपुर: जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की माथे पर गोली मारकर...

काशीपुर: जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की माथे पर गोली मारकर हत्या; पुलिस तलाश में जुटी

Date:

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने 42 वर्षीय युवक को जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ग्राम रम्पुरा शांति नगर निवासी जसवीर सिंह उर्फ टोनी (42) पुत्र कुलदीप सिंह काशीपुर की एक पेपर मिल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। रविवार रात करीब दस बजे वह ड्यूटी से घर लौटा। थोड़ी देर बाद एक युवक बाइक से आया और जन्मदिन पार्टी का बहाना बनाकर उसे कुमाऊं कॉलोनी शिव मंदिर के पास स्थित यूकेलिप्टिस के बाग में ले गया। वहां पहले से 3-4 युवक मौजूद थे। इसी दौरान कहासुनी हुई और आरोपियों ने जसवीर सिंह के माथे में गोली मार दी।

घायल को स्थानीय युवकों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...