HomeNationalबाजपुर: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान सरताज मंसूरी और भाई पर जानलेवा...

बाजपुर: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान सरताज मंसूरी और भाई पर जानलेवा हमला, आईसीयू में भर्ती

Date:

बाजपुर के ग्राम रानीनांगल फौजी कॉलोनी में पूर्व प्रधान सरताज मंसूरी और उनके भाई मोईन पर कुछ दबंगों ने चुनावी रंजिश के चलते देर रात जानलेवा हमला कर दिया। सरताज को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

चुनावी रंजिश बनी हमले की वजह

जानकारी के मुताबिक, सरताज मंसूरी ने हाल ही में गांव की हरवती को चुनाव लड़ाया था, जिसमें उनकी जीत हुई। इसी बात से नाराज़ विपक्षियों ने गुरुवार देर रात हमला किया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से सरताज को बुरी तरह पीटा, जिससे उनका एक हाथ और एक पैर टूट गया तथा सिर पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव में भाई मोईन भी घायल हो गए।

आरोपियों पर केस दर्ज की मांग

परिजनों के अनुसार, हमलावर सरताज को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल सरताज आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उनकी पत्नी रूखसार ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जानलेवा हमले की कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...