HomeNationalगाड़ी में मिला पूर्व सैनिक का शव, मुंह लिफाफे व टेप से...

गाड़ी में मिला पूर्व सैनिक का शव, मुंह लिफाफे व टेप से बंद, गैस सिलेंडर की पाइप भी लगी मिली

Date:

बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल में वीरवार देर शाम एक रहस्यमयी घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे किनारे खड़ी एक कार में बैंक कर्मी और पूर्व सैनिक 42 वर्षीय विपिन ठाकुर का शव बरामद हुआ। हालात इतने संदिग्ध थे कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का।

मृतक की पहचान गांव भपराल, तहसील घुमारवीं निवासी विपिन ठाकुर के रूप में हुई। वे इस समय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मोरसिंघी शाखा में कार्यरत थे। पहले वे भारतीय नौसेना में सेवाएं दे चुके थे और सेवानिवृत्ति के बाद एसबीआई में नौकरी कर रहे थे। उनका परिवार घुमारवीं शहर में किराये के मकान में रहता था, जबकि उनके बच्चे स्थानीय निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, वीरवार सुबह विपिन एक सहकर्मी के साथ ड्यूटी के लिए निकले थे। शाम 6 बजे के बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। जब वे घर नहीं लौटे तो पत्नी ने परिचितों को जानकारी दी और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

रात करीब 9 बजे, क्वार्टर से लगभग दो किलोमीटर दूर बल्लू में हाईवे किनारे एक ट्रक के पीछे उनकी कार खड़ी मिली। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दूसरी चाबी मंगवाकर कार खोली गई तो सभी के होश उड़ गए। अंदर विपिन ठाकुर का चेहरा और मुंह प्लास्टिक के लिफाफे और टेप से लिपटा था, मुंह में गैस सिलेंडर की पाइप लगी थी और हीलियम सिलेंडर का रेगुलेटर खुला हुआ था।

मामले की गंभीरता देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इसे संदिग्ध मानते हुए शव को एम्स बिलासपुर भेज दिया। शुक्रवार को फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...