HomeNationalभोपाल पुलिस ने जुबैर मौलाना की दाढ़ी-मूंछ मुड़वाकर निकाला था जुलूस, हाईकोर्ट...

भोपाल पुलिस ने जुबैर मौलाना की दाढ़ी-मूंछ मुड़वाकर निकाला था जुलूस, हाईकोर्ट ने मानवाधिकार आयोग को को दिया बड़ा आदेश

Date:

भोपाल में जुबैर मौलाना की दाढ़ी और मूंछ पुलिस द्वारा जबरन कटवाए जाने और जुलूस निकालने के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य मानवाधिकार आयोग को याचिका पर जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। यह याचिका जुबैर की पत्नी शमीम बानो द्वारा दायर की गई थी।

क्या है मामला?

शमीम बानो की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उनके पति जुबैर को भोपाल क्राइम ब्रांच और मंगलवारा थाना पुलिस ने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न सिर्फ उनकी सार्वजनिक रूप से परेड कराई, बल्कि मुस्लिम होने के बावजूद जबरन उनकी दाढ़ी और मूंछ भी कटवा दी। याचिका में इसे मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन बताया गया।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

इस घटना को लेकर मानवाधिकार आयोग में दस्तावेजों सहित शिकायत की गई थी, लेकिन आयोग ने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। इसी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय और आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई थी।

हाईकोर्ट का फैसला

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने मानवाधिकार आयोग को निर्देश दिए कि वह याचिकाकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर जल्द से जल्द निर्णय लें। कोर्ट ने इस आदेश के साथ याचिका का निराकरण कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रशांत चौरसिया और शोएब रहमान ने पैरवी की।

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...