HomeDehradunED ने मारा इस PCS अधिकारी के ठिकाने पर छापा, NH-74 से...

ED ने मारा इस PCS अधिकारी के ठिकाने पर छापा, NH-74 से जुड़ा है मामला

Date:

उत्तराखंड के बहुचर्चित नेशनल हाईवे-74 (NH-74) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के देहरादून सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

ईडी की टीमों ने घोटाले से संबंधित दस्तावेज़ों, बैंकिंग विवरणों और मुआवजा वितरण से जुड़ी फाइलों की गहन जांच की। माना जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण के नाम पर किसानों को मुआवजे के फर्जी भुगतान कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई थी।

क्या है NH-74 घोटाला?

यह मामला राष्ट्रीय राजमार्ग NH-74 के चौड़ीकरण और निर्माण से जुड़ा है, जिसके लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। आरोप है कि इस प्रक्रिया में कई अधिकारियों ने मिलीभगत कर जमीन की कीमतों में फर्जी बढ़ोतरी दिखाई और मुआवजे की राशि में भारी घोटाला किया।

पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह जांच के घेरे में

ईडी की ताजा कार्रवाई PCS अधिकारी डीपी सिंह के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। डीपी सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भूमि अधिग्रहण में घोटाले को अंजाम दिया।

भ्रष्ट अधिकारियों में मचा हड़कंप

ईडी की छापेमारी के बाद घोटाले में शामिल अन्य अधिकारियों में भी अफरातफरी मच गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई से मामले में नए खुलासे होने की संभावना है और जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Latest stories

क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब, एसडीएम गौरव पांडे ने जड़े चौके छक्के

किच्छा। शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में...

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...