HomeNationalक्या होता है ब्लू आधार कार्ड? किन लोगों को मिलता है और...

क्या होता है ब्लू आधार कार्ड? किन लोगों को मिलता है और क्यों होता है जरूरी? जानिए सबकुछ

Date:

आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए एक अहम पहचान पत्र बन गया है, जिसका इस्तेमाल बैंक खाता खुलवाने से लेकर मोबाइल सिम लेने तक कई जरूरी कामों में किया जाता है। बच्चों के लिए भी खास तौर पर एक अलग आधार कार्ड जारी किया जाता है जिसे ब्लू आधार कार्ड या ‘बाल आधार कार्ड’ कहा जाता है।

क्या है ब्लू आधार कार्ड?

ब्लू आधार कार्ड खासतौर पर 0 से 5 साल तक के बच्चों के लिए बनाया जाता है। यह सामान्य आधार कार्ड से कुछ मामलों में अलग होता है –

  • इसका रंग नीला (ब्लू) होता है।

  • इसमें बच्चे की बायोमेट्रिक जानकारी नहीं ली जाती

  • बच्चे की उम्र जब 5 साल पूरी हो जाती है, तब इस कार्ड को अनिवार्य रूप से अपडेट कराना होता है।

किसके लिए बनता है ब्लू आधार कार्ड?

ब्लू आधार उन भारतीय बच्चों के लिए बनता है जिनकी उम्र 0 से 5 साल के बीच है। इसके लिए जरूरी है कि माता या पिता के पास पहले से आधार कार्ड हो

ब्लू आधार कहां आता है काम?

  • स्कूल एडमिशन के समय

  • सरकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन के लिए

  • बच्चे की पहचान और सुरक्षा के लिए

  • भविष्य में आधार अपडेट की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए

ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

  2. माता या पिता का आधार कार्ड

कैसे बनवाएं ब्लू आधार कार्ड?

  • नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं

  • आवेदन फॉर्म भरें और उसमें बच्चे की जानकारी दें

  • फॉर्म के साथ माता या पिता के आधार से बच्चे को लिंक करें

  • आवेदन के बाद 7 से 10 दिनों में ब्लू आधार कार्ड डाक के जरिए घर भेज दिया जाता है

नोट: 5 साल पूरे होने पर बच्चे के बायोमेट्रिक डिटेल्स लेकर आधार को अपडेट कराना जरूरी होता है, वरना कार्ड अमान्य माना जा सकता है।

ब्लू आधार न सिर्फ बच्चों की पहचान सुनिश्चित करता है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला जरूरी कदम भी होता है।

Latest stories

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...