Homeउत्तर प्रदेशखड़े कैंटर से टकराई पुलिस की गाड़ी, SI और अपराधी सहित 5...

खड़े कैंटर से टकराई पुलिस की गाड़ी, SI और अपराधी सहित 5 की मौत

Date:

TN9 अलीगढ़: अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में एक पुलिस की कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से भिड़ गई, जिसमें चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर ने अलीगढ़ में संवाददाताओं को बताया कि फिरोजाबाद से चार पुलिसकर्मी एक विचाराधीन कैदी को अदालत में पेश करने के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे तभी अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे के पास उनका वाहन एक खड़े कैंटर से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में विचाराधीन कैदी और तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। फिरोजाबाद पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इस घटना में उपनिरीक्षक राम संजीवन, हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह, चंद्रपाल सिंह और मुलजिम गुलशन की मौत हो गई।

इसने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह और शेरपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि संभवत: पुलिस वाहन के चालक को झपकी आ गई जिससे वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कैंटर से जा टकराया।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...