Wednesday, February 11, 2026
HomeNationalपिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, दुकान कब्जाने को लेकर हुआ विवाद

पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, दुकान कब्जाने को लेकर हुआ विवाद

Date:

TN9 रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी में दुकान कब्जाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने पिता पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों फरार हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

रुद्रपुर में दुकान के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या: दुकान कब्जाने को लेकर रुद्रपुर के गल्ला मंडी में पिता पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. घटना देर रात की बताई जा रही है. सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

रुद्रपुर में दो हत्याओं को हड़कंप: रुद्रपुर के गल्ला मंडी क्षेत्र में देर रात दुकान को कब्जाने को लेकर दो लोगों की हत्या की खबर कोतवाली पुलिस को मिली तो पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. आनन फानन में टीम मौके पर पहुंची तो दोनों के शव आसपास पड़े हुए थे. इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य इकट्ठा करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ये था पूरा मामला: जानकारी के मुताबिक गला मंडी स्थित एक दुकान पहले दिनेश सलूजा के पास थी. सलूजा ने बैंक से कर्ज लिया था. लेकिन खाता एनपीए होने के बाद बैंक द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त संपत्ति को नीलाम कर दिया गया था. ऑक्शन के बाद उक्त संपत्ति को रुद्रपुर के गुरमीत सिंह द्वारा खरीदा गया था. जिसके बाद से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. दिनेश सलूजा द्वारा इस मामले को लेकर कोर्ट की शरण ली हुई थी. लेकिन उसे कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी.

देर रात हुआ हत्याकांड: रविवार देर रात गुरमीत सिंह को सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि उसकी दुकान की दीवार को एक जेसीबी से हटाया जा रहा है. इस पर वह अपने बेटे मनप्रीत के साथ गल्ला मंडी स्थित दुकान पर पहुंचा. इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि कब्जेधारियों द्वारा गुरमीत सिंह और मनप्रीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं. गोलियां लगने से गुरमीत और मनप्रीत की मौत हो गई.

आरोपियों की तलाश: गोलीकांड और हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सहित एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे. घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई. पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि-

देर रात दुकान के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए थे. इस दौरान एक पक्ष ने पिता पुत्र को गोली मार कर हत्या कर दी. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
-उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी-

Latest stories

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार,...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş holiganbet