HomeNationalरसोई में खाना बनाने के दौरान सांप के डसने से किशोरी की...

रसोई में खाना बनाने के दौरान सांप के डसने से किशोरी की मौत

Date:

TN9 हल्द्वानी : रसोई में खाना बनाने के लिए गई किशोरी को वहां पहले से मौजूद सांप ने डस लिया। किशोरी को फौरन ही उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने किशोरी का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक हल्दूपोखरा निवासी भगवान सिंह यहां परिवार के साथ रहते हैं और खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में उनकी 16 साल की बेटी राधा भी है। बताया जाता है कि शनिवार को रोज की तरह राधा खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची।

उसके अंदर घुसते ही एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। वह चीखती और दर्द से कराहती हुई रसोई के बाहर दौड़ी। पूछने पर पिता को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन शनिवार को ही राधा की मौत हो गई। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि छात्रा के पैर में सांप के डसने के जैसे निशान मिले हैं।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...